• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

आईजीयू में MBA प्रीमियर लीग सीजन-2 का शानदार आयोजन।

Published on: 19 May 2026

*आईजीयू में MBA प्रीमियर लीग सीजन-2 का शानदार आयोजन।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी में एमबीए विभाग द्वारा “MBA Premier League Season-2” का आयोजन किया गया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता का संचालन डॉ. जसविंदर सिंह के समन्वय में किया गया। प्रतियोगिता में MBA प्रथम वर्ष एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

टूर्नामेंट में MBA अंतिम वर्ष की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी और विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में MBA अंतिम वर्ष के छात्र सूरज पांडे को “बेस्ट मैन” तथा MBA प्रथम वर्ष के छात्र साहिल को “बेस्ट बॉलर” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कुलपति ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एमबीए प्रीमियर लीग को केवल विभाग तक सीमित न रखकर भविष्य में और बड़े स्तर तक पहुंचना चाहिए।

प्रबंधन विभाग अध्यक्ष प्रो. रितु बजाज ने विजेता एमबीए अंतिम वर्ष की टीम को शानदार सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जिस प्रकार खेलों में अनुशासन, मेहनत और टीम भावना दिखाई जाती है, उसी प्रकार जीवन में भी सफलता प्राप्त करनी चाहिए।

इस आयोजन में विभाग के शिक्षक डॉ. देवेश अग्रवाल, श्री सुरेन्द्र कुमार सहित एमबीए की विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों एवं दर्शकों की विशेष उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, खेल भावना और मनोरंजन का माहौल देखने को मिला।